{"_id":"60c398e78ebc3e7e3f45badc","slug":"the-dead-body-was-sent-for-post-mortem-after-digging-the-grave-srawasti-news-lko582013246","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। इमलिया गांव में करीब छह माह पूर्व एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के चाचा ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिलाधिकारी के आदेश के बाद गुरुवार को एसडीएम व सीओ इकौना के नेतृत्व में शव को कब्र खोदवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के रविदास नगर निवासी सतगुरु प्रसाद ने अपनी पुत्री अनसुइया देवी का विवाह 26 फरवरी 2020 को सोनवा थाना क्षेत्र के इमलिया नासिरगंज निवासी दुर्गेश पुत्र जंगली प्रसाद के साथ किया था। नौ जनवरी 2021 को अनसुइया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवारीजन ने मायके वालों को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद मृतका के चाचा ध्रुव कुमार ने मृतका के ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया था।
साथ ही जिलाधिकारी टीके शिबु को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी जमुनहा प्रवेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र शर्मा व सोनवा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्र से निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।