फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The dead body of a married woman was found hanging from the ceiling hook

Shravasti News: छत के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 25 Mar 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 25 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from the ceiling hook
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। तिलकपुर के मजरा चैतीपुरवा निवासी एक विवाहिता रविवार को छत के कुंडे से लटकती मिली। मौके पर पहुंचे पति ने उसे सीएचसी इकौना पहुंचाया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकौना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नवीन मॉडर्न थाना कटरा अंतर्गत ग्राम तिलकपुर के मजरा चैतीपुरवा निवासी चंद्रप्रभा देवी पासवान पत्नी रामविलास ने अपनी पुत्री मीना देवी (25) का विवाह दो वर्ष पूर्व बहराइच के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम बालापुर निवासी जितेंद्र पासवान से किया था। रविवार देर शाम पति ने मीना को संदिग्ध परिस्थितियों में सीएचसी इकौना में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि वह खेत पर गया था। लौटने पर देखा कि मीना फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन

वहीं मृतका की मां चंद्रप्रभा देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से जितेंद्र मीना को दहेज को लेकर मारता-पीटता था। जिसकी जानकारी मीना घरवालों को देती थी। रविवार को भी हाथ-पैर बांधकर उसे मारा-पीटा गया था। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची विशेश्वरगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed