{"_id":"63f3b0d1214d53bbbb0c09dd","slug":"the-chairman-of-the-revenue-council-will-come-today-dm-inspected-the-collectorate-srawasti-news-c-13-1-95494-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: आज आएंगे राजस्व परिषद के अध्यक्ष, कलेक्ट्रेट का डीएम ने किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: आज आएंगे राजस्व परिषद के अध्यक्ष, कलेक्ट्रेट का डीएम ने किया मुआयना
Mon, 20 Feb 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजस्व परिषद के अध्यक्ष मंगलवार को कलेक्ट्रेट सहित कई अन्य स्थानों का मुआयना करेंगे। इसको देखते हुए डीएम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्था को लेकर उन्होंने कई निर्देश दिए।राजस्व परिषद के अध्यक्ष पहली बार जिले के दौरे पर आएंगे। डीएम नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट के सभी पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलों के रख-रखाव को और बेहतर ढंग से करने के साथ सभी कार्यालयों की अलमारियों में रखीं फाइलों को विषयवार सूचीबद्ध करें। बाहर इंडेक्स चस्पा किया जाए। इससे फाइलों को ढूंढने में सहूलियत होगी।
केंद्रीय अभिलेखागार व राजस्व अभिलेखागार, मालखाना, भू अभिलेख का निरीक्षण कर सभी अभिलेखों को परगनावार व्यवस्थित करने को कहा। उन्होंने उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका व जीपीएफ पासबुक का अध्ययन कर उसे अपडेट करने के साथ साफ-सफाई, पेयजल, अग्निशमन जैसे उपकरणों की जांच करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम डीपी सिंह, सुभाष चंद्र यादव, एसडीएम आशुतोष, प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।