फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The brother-in-law and husband of the victim sent to jail in place of the accused

आरोपी की जगह पीड़िता के देवर व पति को भेजा जेल

Wed, 17 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
The brother-in-law and husband of the victim sent to jail in place of the accused
सिरसिया (श्रावस्ती)। दुष्कर्म पीड़िता का मामला दर्ज करने के बजाए पुलिस ने उसके पति व देवर को ही जेल भेज दिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस परिवारीजनों को गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी भी दे रही है। महिला ने एसपी व मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र के साथ एक वीडियो भी भेजा है। इसमें उसने हस्तक्षेप कर एसओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता 13 जून की रात घर से बाहर गई थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी रात को ही पीड़िता व उसके परिवारीजनों ने डायल 112 पर पुलिस को दी। रात में ही जब डायल 112 की पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पर पीड़िता अपने परिवारीजनों के साथ दूसरे दिन सुबह सिरसिया थाने शिकायत लेकर पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद थानाध्यक्ष ने आरोपी को शिकायती पत्र के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ ने आरोपी की पिटाई की, साथ ही पीड़िता से भी आरोपी को चप्पल से मारने को कहा। इसी के कुछ देर बाद एसओ ने पीड़िता व उसके परिवारीजनों पर आरोपी से सुलह करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। जब पीड़िता व उसके परिवारीजन सुलह के लिए तैयार नहीं हुए तो एसओ ने उसके पति व देवर को लाकअप में बंद करा दिया। यही नहीं इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति से दूसरा प्रार्थना पत्र लिखवा कर पीड़िता से अंगूठा लगवा लिया व मूल प्रार्थना पत्र फाड़ कर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पति व देवर को जेल भेज दिया गया। अब पीड़िता न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने अपनी आप बीती का एक वीडियो बनाकर साथ ही शिकायती पत्र देकर एसपी व मुख्यमंत्री को भेजा है। इसमें थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इसकी वह स्वयं जांच करेंगे। यदि मामला सही पाया गया तो जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed