फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The ballot paper for the post of president will be green in Bhinga, white in Ikona

Shravasti News: भिनगा में हरा, इकौना में सफेद होगा अध्यक्ष पद का मतपत्र

Fri, 14 Apr 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 14 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The ballot paper for the post of president will be green in Bhinga, white in Ikona
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान पत्रों का रंग तय हो चुका है। इसके साथ ही इस बार नोटा भी शामिल रहेगा। मतपत्र के एक लाइन में नोटा सहित नौ चुनाव निशान होंगे। इससे अधिक प्रत्याशी होने पर दूसरी लाइन में निशान रखे जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में इस बार 49098 मतदाता नगर की सरकार चुनेंगे। इनमें 25574 पुरुष व 23504 महिला मतदाता शामिल हैं। दोनों ही निकायों में चार मई को मतदान होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा के 25 वार्डों के लिए 17 मतदान केंद्र व 50 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां 18997 पुरुष व 17596 महिला मतदाताओं सहित कुल 36593 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, नगर पंचायत इकौना के 12 वार्डों के लिए चार मतदान केंद्र व 17 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां 6577 पुरुष व 5908 महिला मतदाताओं सहित कुल 12485 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद के लिए हरा मतपत्र होगा। जबकि नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद का मतपत्र सफेद होगा। दोनों ही नगर निकायों में सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे नीचे होगा नोटा
नगर निकाय में अध्यक्ष व वार्ड सभासद पद के मतपत्र में एक काॅलम में नोटा सहित कुल नौ प्रतीक चिन्ह ही होंगे। यदि नोटा सहित दस प्रत्याशी हुए तो नोटा का निशान दूसरे कॉलम में होगा।

निर्दलीय चुन सकेंगे निशान
नगर निकाय चुनाव में सोलह राजनीतिक दलों के चुनाव निशान उन्हीं पार्टियों के प्रत्याशियों को मिलेगा। इसके अतिरिक्त निर्दलीय के लिए 197 निशान विकल्प के रूप में मौजूद रहेंगे। इनमें से कोई भी प्रत्याशी अपने मनपसंद का चुनाव निशान मांग सकता है। यदि एक ही निशान के दो दावेदार हुए तो लॉटरी सिस्टम से यह तय होगा।


दोनों निकाय में होंगे एक-एक पिंक बूथ
नगर पालिका परिषद भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र का बूथ नंबर नौ पिंक बूथ होगा। जबकि इकौना में विकास खंड कार्यालय सभाकक्ष बूथ नंबर पांच पिंक बूथ होगा। जहां पीठासीन व मतदान कार्मिक सहित सभी सुरक्षाकर्मी महिला होंगी।


67 पीठासीन व 201 मतदान कार्मिक कराएंगे मतदान
नगर पालिका परिषद भिनगा में 50 पीठासीन व 150 मतदान कार्मिक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। जबकि इकौना नगर पंचायत में 17 पीठासीन व 51 मतदान कार्मिक चुनाव कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed