Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Thai Mangur fish being sold openly even after the ban

Shravasti News: प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम बिक रही थाई मांगुर मछली

Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Thai Mangur fish being sold openly even after the ban
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील क्षेत्र के कस्बों व बाजारों में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली खुलेआम बिक रही है। जिसका सेवन कर लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन


थाई मांगुर मछली के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा रहता है। इसे देखते हुए वर्ष 2000 से इसके पालन, बिक्री व रखरखाव सहित सेवन आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया था। जिसका जमुनहा तहसील क्षेत्र में अनुपालन नहीं हो रहा है। तहसील क्षेत्र के बदला चौराहा, नासिरगंज बाजार, बोहोरवा चैराहा, मिर्जापुर बाजार, तुलसीपुर बाजार, चिचड़ी चौराहा, रत्नापुर बाजार में प्रतदिन मार्ग किनारे दुकान लगाकर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बेची जा रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं थाई मांगुर मछली के लिए बहराइच जमुनहा मार्ग स्थित चिचड़ी चौराहे पर स्टोर करने के लिए एक बड़ा गोदाम भी मौजूद है। जहां से व्यापारी सुबह मछली लाकर बेच रहे हैं। वही क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार सोमवार को नासिरगंज, मंगलवार को चंदर्खा बुजुर्ग व शुक्रवार को गौसपुर में भी इसकी बिक्री की जा रही है। जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed