फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teenagers reach police station with grandmother, father accused of harassment

नानी के साथ थाने पहुंचीं किशोरियां, पिता पर उत्पीड़न का आरोप

Tue, 02 Jun 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Teenagers reach police station with grandmother, father accused of harassment
इकौना (श्रावस्ती)। भटपुरवा कला गांव से दस दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता दोनों किशोरियां सोमवार को अपनी नानी के साथ इकौना थाने पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस को दिए बयान में बहनों का कहना था कि उनका पिता शराबी है। आए दिन उन्हें प्रताड़ित करता रहता है। उसके उत्पीड़न से परेशान होकर वे दोनों अपने ननिहाल चली गई थीं।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के रमवापुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम भटपुरवा कला निवासी राजकुमार चौहान पुत्र शिवप्रसाद की दो किशोर बेटियां मनीषा व माधुरी 23 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। इस मामले में 29 मई को राजकुमार ने जोरडीह निवासी दिनेश के विरुद्ध अपनी दोनों पुत्रियों को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए इकौना थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद इकौना पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह दोनों बहने बलरामपुर जिले के थाना ललिया अंतर्गत मथुरा बाजार निवासी अपनी नानी ननकना पत्नी राजेश्वरी के साथ इकौना थाने पहुंची। जहां दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि उसका पिता शराबी है। दस वर्ष पूर्व शराब के नशे में उसकी मां माया देवी की गला दबा कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन पिता दोनों बहनों की पिटाई करता है। इसी से दुखी होकर दोनों बहने पैदल ही अपनी नानी के घर चली गई थी। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय बताते हैं कि किशोरियों के बयान के के लिए दोनों को न्यायालय ले जाया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद ही दोनों किशोरियों को उसकी नानी ननकाना अथवा पिता के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed