फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teenager raped for two years by pretending to be married

शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक किशोरी से किया दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इंकार

Thu, 06 May 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped for two years by pretending to be married
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर पड़ोस में रह रही किशोरी के साथ दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। जिसके द्वारा अब शादी से इंकार किया जा रहा है। वहीं युवक के परिवारीजन भी लड़की के घर वालों पर शादी न करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में किशोरी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जबकि आरोपी युवक घर छोड़ कर फरार है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने दो वर्ष पूर्व पड़ोसी की सोलह वर्षीय पुत्री से दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। जिसके द्वारा दो माह पूर्व शादी करने से इंकार किया जा रहा है। वहीं जब किशोरी के परिवारीजन युवक के पिता के पास शादी का प्रस्ताव लेकर गए तो युवक के परिवारीजन ने भी लड़की के परिवार वालों से शादी न करने की बात कहकर लौटा दिया। साथ ही युवक से किशोरी की शादी होने पर उसे घर में न आने देने तथा अपनी संपत्ति में हिस्सा न देने की बात कही गई है। इतना ही नहीं किशोरी के परिवारीजनों को शादी की बात कहने पर सामाजिक रूप से बहिष्कृत करने व बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में मल्हीपुर थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण में हस्तक्षेप करने, आरोपी युवक से विवाह कराने व विवाह न करने पर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। किशोरी की शिकायत के बाद गांव पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जबकि आरोपी युवक घर छोड़ कर फरार है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। यदि युवक ने किशोरी से विवाह न किया तो उसके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed