{"_id":"5e21ec568ebc3e4b3d60f85e","slug":"teenager-immersed-in-slipping-feet-srawasti-news-lko5036126190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से राप्ती में डूबी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से राप्ती में डूबी किशोरी
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। राप्ती के किनारे शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया के लिए गई दहावर कला निवासी एक किशोरी पैर फिसलने से नदी में डूब गई। उसके साथ में मौजूद परिवार की महिलाओं की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी में किशोरी की तलाश शुरू की है। फिलहाल किशोरी का पता नहीं चला है।
इकौना थाना क्षेत्र का ग्राम दहावर कला राप्ती नदी के तट पर स्थित है। शुक्रवार को गांव निवासी रूबी (15) पुत्री उमाकांत पाठक परिवार व गांव की अन्य महिलाओं के साथ नित्यक्रिया के लिए राप्ती के किनारे गई थी। जहां अचानक पैर फिसल जाने के कारण रूबी नदी में गिर गई। जब तक साथ में मौजूद महिलाएं कुछ समझ पाती रूबी नदी में डूब गई। घर आकर महिलाओं ने इसकी जानकारी परिवारीजनों सहित ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तलाश का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
इस पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इकौना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों के सहयोग से रूबी की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना मनोज पांडेय ने बताया कि किशोरी की तलाश का प्रयास जारी है। जल्द ही उसे नदी से खोज निकाला जाएगा। वहीं घटना के बाद परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।