फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teen killed, friend injured in vehicle collision

Shravasti News: वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, दोस्त घायल

Tue, 09 Dec 2025 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teen killed, friend injured in vehicle collision
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
तुलसीपुर। परिजनों को बिना बताए बाइक लेकर निकले दो नाबालिग दोस्त सोमवार सुबह कोहरे के चलते हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से जहां एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। दोनों के परिजनों में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुरुहुरी निवासी प्रिंस मिश्रा (15) सोमवार सुबह अपने दोस्त गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (14) के साथ बाइक लेकर लक्ष्मणनगर की ओर जा रहा था। भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग पर बैभी मोड़ के पास इनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने निजी वाहन से प्रिंस को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। सुरेंद्र को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत नाजुक बनी रही, जिस पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सोनवा बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed