{"_id":"69ff8c3fd92c4744df0efc37","slug":"teams-sent-to-resolve-60-complaints-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120030-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 60 शिकायतों के निपटारे के लिए टीमें भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 60 शिकायतों के निपटारे के लिए टीमें भेजीं
Sun, 10 May 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 10 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इनमें 60 शिकायतें आईं, जिनके निपटारे के लिए टीमें बनाकर मौके पर भेजी गईं। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने इकौना थाने में फरियाद सुनीं।
इकौना में सुनवाई के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने व मौके पर जाकर समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया। एसपी राहुल भाटी ने कहा कि शिकायत निस्तारण में अगर कहीं भी लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान हरदत्त नगर गिरंट थाने में राजस्व से संबंधित पांच, इकौना थाने में राजस्व से संबंधित छह, मल्हीपुर थाने में पुलिस के दो व राजस्व के तीन, सिरसिया थाने में राजस्व से संबंधित 12, कोतवाली भिनगा में राजस्व के 12 व पुलिस के छह, सोनवा थाने में राजस्व के तीन व पुलिस का एक, नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में राजस्व से संबंधित तीन और गिलौला थाने में राजस्व के पांच व पुलिस से संबंधित दो शिकायतें आईं।
विज्ञापन
समस्यायों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीमें बनाकर मौके पर भेजी गईं।