फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teachers are getting need based training

Shravasti News: शिक्षकों को मिल रहा आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण

Fri, 21 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 21 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers are getting need based training
कटरा (श्रावस्ती)। डायट इकौना में बृहस्पतिवार से परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों का तीन दिवसीय आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। डायट प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों में नेतृत्व की समझ बढ़ाना व विद्यालय रूपांतरण में अहम होगा। साथ ही इसके प्रभाव के संदर्भ में दृष्टिकोण का विकास करने पर जोर देता है। इसके माध्यम से बच्चों के विकास के साथ निरंतर प्रयोगों व प्रगतिशील बदलावों की संस्कृति का प्रचलन होगा। इससे विद्यालय के संदर्भ में नेतृत्व, विद्यालय के रूपांतरण की आवश्यक क्रियाओं के बारे में समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी ओमप्रकाश यादव, प्रवक्ता दिव्य प्रताप, जितेंद्र कुमार, इरशाद अहमद, गिरीश प्रसाद मिश्रा, केशा देवी, रवि प्रताप सिंह व इमरान अहमद सहित काफी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन



यातायात नियमों की दी जानकारी
श्रावस्ती। यातायात पुलिस की ओर से यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने भिनगा के खैरी मोड़, ईदगाह तिराहा व रेंजरी तथा सिरसिया के चिल्हरिया मोड़ पर अभियान चलाया। उन्होंने मौजूद लोगों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने, सवारी वाहनों पर सामान न लादने, तीन सवारी न बैठाने आदि के बारे में जागरूक किया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed