फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teachers and Shiksha Mitra were found absent during DM's inspection

Shravasti News: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक व शिक्षामित्र

Thu, 16 Apr 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 16 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers and Shiksha Mitra were found absent during DM's inspection
प्राथमिक विद्यालय पुरे खैरी का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : प्राथमिक विद्यालय पुरे खैरी का निरीक्षण करते डीएम।
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने एक दिन का वेतन काटने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजीका का निरीक्षण किया। इसमें विद्यालय के तीन सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। वहीं एक सहायक अध्यापक रचना व एक शिक्षामित्र राम कुमार मिश्र अनुपस्थित रहे। इसके अलावा डीएम ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसमें कक्षा एक से पांच तक की कक्षा में छात्रों की उपस्थिति कम मिली। इस पर उन्होंने पंजीकृत विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीईओ सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed