फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teacher suspended for negligence in election work

Shravasti News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित

Thu, 15 Jan 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 15 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for negligence in election work
श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरागीजोत में तैनात सहायक अध्यापक को निर्वाचन कार्य में लापरवाही सहित अन्य अनियमितताओं के चलते मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी सहायक अध्यापक को पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से सहायक अध्यापक शेर सिंह को बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने निर्वाचन कार्य करने से मना कर दिया था। साथ ही अन्य कार्यों में भी लापरवाही करने का आरोप था। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


बीईओ ने अपनी जांच आख्या में उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना, निर्वाचन कार्य के प्रति जागरूक न रहकर कार्य करने से मना करना, निर्वाचन कार्य में बीएलओ ड्यूटी न करना, विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन न करना तथा अध्यापक सेवा नियमावली का उल्लंघन करना आदि को सही पाया। इस पर बीएसए ने संबंधित शिक्षक को निलंबित करते हुए पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने या जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed