फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teacher accused of cheating of Rs 3.8 lakh

Shravasti News: शिक्षक पर 3.8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 01 Nov 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of cheating of Rs 3.8 lakh
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलकर की ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने डीएम अश्विनी कुमार को शिकायती पत्र देकर गांव में कार्यरत शिक्षक पर 3.8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। डीएम ने जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

इकौना विकासखंड की ग्राम पंचायत बेलाकर के प्रधान पति अरविंद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा में भगौती प्रसाद शुक्ला प्रधानाध्यापक हैं। वह उनके के घर आकर विद्यालय के भुगतान संबंधी चेक पर हस्ताक्षर करवाते थे। मार्च महीने में उन्होंने 760 रुपये के चेक पर प्रधान सुनीता देवी से हस्ताक्षर करवाए, लेकिन बैंक में चेक लगाने से पहले चेक में फर्जी तरीके से 40 लिखकर उसे 40,760 रुपये का बना दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार उन्होंने कई अन्य चेकों में खाली जगह छोड़कर प्रधान के हस्ताक्षर के बाद गलत तरीके से राशि भरकर करीब 3.8 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया। अरविंद शुक्ला ने बताया कि उनकी बेटी ने चेक की फोटो खींच ली थी, इससे फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। जब प्रधानाध्यापक से फर्जीवाड़ा कर ड़े के तहत निकाली गई सरकारी धनराशि को जमा करवाने की बात कही गई तो उन्होंने धमकाने का प्रयास किया। इसके बाद डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच करवाने व शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed