फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Task force meeting to avoid bird flu

बर्ड फ्लू से बचाव को हुई टास्क फोर्स की बैठक

Sun, 17 Jan 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Task force meeting to avoid bird flu
कलेक्ट्रेट सभागार में बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक करते एडीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बर्ड फ्लू की संभावनाओं से निपटने के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां टीमों का गठन करने के साथ ही टास्क फोर्स बनाई गई है। वहीं इससे संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर उसका नंबर भी जारी किया गया है। साथ ही तैयारियों का रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम ने समीक्षा भी की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को बर्ड फ्लू से बचाव के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने की। बैठक में एडीएम ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए सभी को निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बर्ड फ्लू बीमारी को ध्यान में रखते हुए निगरानी एवं सतर्कता के लिए जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर लिया गया है। जो कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर तैनात है। यदि कोई भी पक्षी की आकस्मिक मृत्यु होती है तो उसकी तत्काल सूचना जिलास्तरीय कंट्रोल रूम को दी जाए। जिसका नंबर 9935183611 व 9839992910 है। यह दोनों नंबर 24 घंटे सक्रिय हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि पक्षियों में संक्रमण फैलने की स्थित का पता चले तो अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर तत्काल जानकारी दें। वर्तमान में जिले में कुल 46 कुक्कुट फार्म संचालित हैं। जिनका प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान फार्म के आस पास संक्रमण की स्थित, उपस्थित कुक्कुट की संख्या, फार्म में मृत पाए गए कुक्कुट की संख्या, साफ सफाई व सैनिटाइजेशन की स्थिति की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला स्तर पर संचालित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम का उपयोग बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए भी किया जाएगा। इसमें पशुपालन विभाग के अधिकारियों की विभिन्न पालियों में ड्यूटी लगाई जाएगी। जनसामान्य में फैली भ्रांतियों तथा अफवाहों का निराकरण करने के लिए इस रोग के परिप्रेक्ष्य में क्या करें तथा क्या न करें इसकी जानकारी भी दी जा रही है। बैठक में सीवीओ डॉ. जयइंद्र सिंह, डॉ. योगेन्द्र कुमार (पोल्ट्री प्रोग्राम अधिकारी), डॉ. नरेन्द्र कुमार ओझा, प्रभागीय वनधिकारी, सभी एसडीएम व बीडीओ आदि मौजूद रहे।

मृत पक्षियों की सूचना जिला स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9935183611, 9839992910 या पशुपालन निदेशालय स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2741991, 92 अथवा टोल फ्री नंबर 18001804151 पर दें। अच्छी तरह पकाए गए कुक्कुट या अंडे आदि से बर्ड फ्लू नहीं फैलता है। पक्षियों को हैंडिल करने के पश्चात एंटीसेफ्टिक लोशन से हाथ को अच्छी तरह से धोएं। बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा खाएं। मृत पक्षी को छुए नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें। जिन क्षेत्रों से बर्ड फ्लू की सूचना प्राप्त हो उसके आस-पास भ्रमण न करें तथा संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से बचें एवं उनको हाथों से दाना आदि न खिलायें। -डॉ. योगेंद्र कुमार जिलास्तरीय पोल्ट्री प्रोग्राम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed