फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Taposthali buzzing with followers

Shravasti News: अनुयायियों से गुलजार हुई तपोस्थली

Sun, 17 Sep 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 17 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Taposthali buzzing with followers
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार अनुयायियों से गुलजार रही। ताइवान से आए बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध सांस्कृतिक महासभा श्रावस्ती के संस्थापक रिम्पोछे बौद्ध धर्म गुरु डिंरकूग के नेतृत्व में वर्षावास पूजा की।
विज्ञापन

इस दौरान अनुयायियों ने जेतवन परिसर में धम्म यात्रा भी निकाली। जहां दीप प्रज्वलित कर विश्व शांति की कामना की गई। यह धम्म यात्रा बौद्ध सांस्कृतिक महासभा बुद्ध विहार के मुख्य मार्ग से होते हुए गंधकुटी पहुंचीं। इस दौरान सभी उपासक बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि का उद्घोष कर रहे थे।
विज्ञापन

पूजन के दौरान धर्मगुरु लामा रिम्पोछे डिंरकूग ने कहा कि सहेट महेट के झुरमुटों के बीच पुरातात्विक भग्नावशेष की छटा विदेशी मेहमानों को सम्मोहित कर रही है। शहर के कोलाहल से दूर श्रावस्ती की माटी पर शांति देने वाला बोधि वृक्ष, चिंतन शिविर, ध्यान, भक्ति और योग के अलावा यहां खड़े कोरिया, थाईलैंड, श्रीलंका, तिब्बत, चीन, जापान, कंबोडिया आदि देशों के चमचमाते मठ व मंदिर दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को शांति का संदेश दे रहे हैं। इस दौरान सभी बौद्ध लामा, उपासक व उपासिकाओं ने तपोस्थली का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक गोष्ठी का हुआ आयोजन
कटरा (श्रावस्ती)। कटरा के इंडियन बैंक शाखा में शनिवार को कृषक तथा ग्राहक गोष्ठी का आयोजन हुआ। शाखा प्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आए लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान डीजीएम इंडियन बैंक बहराइच रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ताराचंद यादव, पवन कुमार सिंह बौद्ध, प्रदीप कुमार बौद्ध सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed