फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take police help on deserted roads

Shravasti News: सुनसान रास्तों पर लें पुलिस की सहायता

Fri, 28 Apr 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 28 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Take police help on deserted roads
महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेलप्लाईन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक करती महिला आरक्षी
श्रावस्ती। महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकार व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को इकौना के सीताद्वार, मोहनीपुर व बौद्ध तपोस्थली में अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल व नारी सुरक्षा दल की ओर से सीताद्वार, मोहनीपुर व बौद्ध तपोस्थली में चौपाल का आयोजन किया गया। सीताद्वार में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी विनीता देवी ने कहा कि कहीं आते जाते सुनसान रास्तों में यदि आप अकेली हैं तो हेल्पलाइन नंबरों का सहयोग ले सकती हैं। इस दौरान महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने महिलाओं व बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चिकित्सा सहायता 108 पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध 1930 की बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं, मोहनीपुर में चौपाल के दौरान महिला आरक्षी सुषमा सिंह ने कहा कि यदि बच्चियों, किशोरियों, युवतियों व महिलाओं को रात में कहीं आते-जाते समय असुरक्षा का अहसास हो तो वे तत्काल पुलिस की मदद ले सकती हैं। इस दौरान महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया। इस दौरान महिलाओं को महिला आरक्षी सोनी देवी ने भी जागरूक करते हुए उन्हें पंफलेट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed