फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take care of quality in construction works

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान

Fri, 17 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Take care of quality in construction works
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करती डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को 25 लाख तक की लागत से हो रहे विकास कार्यों की डीएम ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्रदायी संस्थाओं को ठेकेदारों से गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच टेक्निकल टीम से कराई जाएगी, यदि खामियां मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कमी मिली तो उसकी जांच टेक्निकल टीम से कराई जाएगी। जांच में कमी मिली तो संबंधित कार्यदायी संस्था के साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण की समीक्षा में पता चला कि ठंडी के कारण निर्माण कार्य में कठिनाई हो रही है। इसलिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि वह ठंडी कम होते ही युद्धस्तर पर कार्य करा कर अधूरी सड़क को पूरा कराएं। जिन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है उनकी सूची भी प्रस्तुत करें, ताकि तकनीकी टीम से उसकी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण कार्य से जुडे़ सभी विभागीय अधिशासी अभियंताओं एवं कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिया कि जिन निर्माणाधीन विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध है, उनके कार्य में तेजी लाकर समय से पूरा कराए। वहीं जिन कार्यों के लिए धन का अभाव हो उसके लिए शासन को पत्र लिखें। वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है। इससे धन का आवंटन हो सकें, और अवशेष कार्यों को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कराया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने आवास विकास परिषद की ओर से निर्माणाधीन राजकीय महा विद्यालय जमुनहा, आईटीआई जमुनहा, समाज कल्याण निर्माण निगम की ओर से स्वदेश दर्शन योजना के तहत कटरा श्रावस्ती में निर्माणाधीन कार्य, कारागार अवशेष कार्य सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अवनीश राय, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, डीआईओएस चंद्रपाल, बीएसए ओमकार राना, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, विद्युत, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सहायक अभियंता जिला पंचायत जेएन श्रीवास्तव व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed