फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Swami Vivekananda was a world famous spiritual teacher

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु थे स्वामी विवेकानंद

Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda was a world famous spiritual teacher
स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते प्राचार्य व अन्य। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्वामी दयाल सरस्वती शिशु मंदिर भिनगा में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु बताते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिनेश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त उस समय कलकत्ता हाईकोर्ट के अधिवक्ता थे। उनकी माता भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों की महिला थीं। स्वामी विवेकानंद ने 25 वर्ष की उम्र में परिवार को छोड़ संन्यास धारण कर लिया था। वह विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु थे। उनके विचारों को अपनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया सकता है।
विज्ञापन

जेपी मिश्र मधुकर ने कहा कि 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासभा हुई थी। इसमें विवेकानंद जी ने हिंदी में भाषण देकर अंग्रेजों को भारत की संस्कृति से प्रभावित किया। विद्यालय के प्राचार्य जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगों का आप पर से विश्वास उठ जाता है। जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा। जिस दिन आपके सामने कोई समस्या न आए, आप यकीन कर सकते हैं कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं। इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता, योगेश कुमार, नंद किशोर मौर्या, समयदीन गुप्ता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed