{"_id":"6ab95a628a8b24d85b04514b","slug":"surge-of-patients-suffering-from-seasonal-ailments-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123391-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की उमड़ी भीड़
Sun, 27 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी में मरीजों का इंतजार करते चिकित्सक
श्रावस्ती। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की भरमार रही। आरोग्य मेले में आए मरीजों को उपचार के साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव के बारे में भी बताया गया।
आरोग्य मेले में आए 18 मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आरोग्य मेले में कुल 18 मरीज आए, जिनमें बुखार के नौ, डायरिया का एक, त्वचा रोग के छह व खांसी के दो मरीज शामिल रहे। इस दौरान चिकित्सक ने मरीजों को पानी उबाल का पीने, बासी खाना न खाने, काटकर रखे फल व खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी। इस मौके पर रामू प्रसाद व तरुण श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
बुखार के 13 मरीज आए
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 33 मरीज आए। इनमें बुखार के 13, दस्त के पांच, पेट दर्द के तीन, त्वचा रोग के आठ तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, सरिता शर्मा, अल्पना सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
55 मरीजों का हुआ इलाज
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 55 मरीज आए। इनमें बुखार के 15, डायरिया के 10, पेट दर्द के चार, मधुमेह के सात, उच्च रक्तचाप के पांच तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस दौरान चिकित्सक ने मरीजों को बारिश में भीगने से बचने, खान-पान को संतुलित रखने व मच्छरों से बचाव करने की सलाह दी।