फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sunshine after rain, still no relief from cold

बरसात बाद खिली धूप, फिर भी ठंड से राहत नहीं

Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sunshine after rain, still no relief from cold
श्रावस्ती। तराई में मंगलवार रात शुरू हुई बरसात रुक-रुक कर बुधवार पूरे दिन जारी रही। जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से ठंडा हो गया। बृहस्पतिवार को धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। पूस मास में हुई यह बरसात फसलों के लिए वरदान मानी जा रही है। हालांकि इस बरसात के कारण जगह-जगह उत्पन्न कीचड़ व जलभराव की समस्या के कारण लोगों की दुश्वारी भी बरकरार है।
विज्ञापन

जिले में दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह किसानों के चेहरों पर मुस्कान दे गया। करीब 24 घंटे रुक-रुक कर हुई रिमझिम बरसात से खेतों में लगी गेहूं, अलसी, मसूर, राई, सरसों, अरहर, चना, मटर सहित अन्य फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। फसलों पर जमी पाले की परत बरसात से धुल गई। वहीं जिन दलहनी फसलों के खेतों में नमी कम हो रही थी। उसमें पर्याप्त नमी आ जाने से किसान प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के कारण तराई में मौसम का मिजाज भी अचानक काफी ठंडा हो गया। इस दौरान चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। बृहस्पतिवार को खिली गुलाबी धूप देख लोगों में ठंड से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बरकरार रही। लोगों को धूप में भी खुद को गर्म कपड़े में लपेटे देखा गया। अचानक हुई बरसात व बढ़ी गलन के कारण इंसान ही नहीं मवेशी भी ठंड से कंपकंपाते नजर आए। बरसात बाद नगर सहित गांवों में उत्पन्न कीचड़ व जलभराव की समस्या से बढ़ी दुश्वारी अब भी बरकरार है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक न तो समुचित स्थलों पर अलाव जलाया गया। और न ही गरीबों में कंबल वितरण ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed