{"_id":"65760a8449871267cf099aa4","slug":"sugarcane-laden-vehicles-parked-on-the-roadside-srawasti-news-c-104-1-slko1050-2643-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दुर्घटना को दावत दे रहे सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दुर्घटना को दावत दे रहे सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे वाहन
Mon, 11 Dec 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ पर मार्ग किनारे खड़े गन्ना लदे वाहन
घने कोहरे में बौद्ध परिपथ की पटरी पर खड़े वाहन बन रहे हादसे का सबब
संवाद न्यूज एजेंसी गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। मुख्य मार्ग की पटरियों पर जहां भवन निर्माण सामग्री आदि रखी जा रही है। वहीं क्षेत्र में चीनी मिल की ओर से बनाए गए गन्ना तौल केंद्रों के आसपास मुख्य मार्ग की पटरियों पर ही ट्रक खड़ा कर गन्ना लादा जा रहा है। मार्ग किनारे खड़े यह वाहन घने कोहरे में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की खामोशी समस्या को बढ़ा रही है।
जिले में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कोई नई बात नहीं है। इससे फोरलेन, भिनगा जमुनहा मुख्य मार्ग सहित बौद्ध परिपथ भी अछूता नहीं है। गिलौला क्षेत्र में जहां कई स्थानों पर मुख्य मार्ग की पटरियों पर भवन निर्माण सामग्री रखी जा रही है। वहीं यहां स्थित ढाबों पर आने वाले ट्रक चालक रात में भी पटरियों पर अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं।
इतना ही नहीं क्षेत्र के एकघरवा में स्थापित गन्ना तौल केंद्रों पर गन्ना लादने आने वाले ट्रकों का भी बौद्ध परिपथ के किनारे ही खड़ा किया जा रहा है। ऐसे में घने कोहरे में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसकी जानकारी के बावजूद न तो स्थानीय पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है। और न ही परिवहन विभाग ही कोई ध्यान दे रहा है। इससे क्षेत्र में जन आक्रोश पनप रहा है। इस बारे में एएसपी प्रवीण कुमार यादव बताते हैं कि यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)