फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Students took the oath of unity on Patel Jayanti.

Shravasti News: पटेल जयंती पर छात्रों ने ली एकता की शपथ

Sat, 01 Nov 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Students took the oath of unity on Patel Jayanti.
श्रावस्ती। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों में निबंध, चित्रकला व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही छात्रों को प्रार्थना सभा के दौरान एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र के चंद्रावती स्मारक रॉयल इंटर कॉलेज में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में कक्षा सात के अंश कुमार प्रथम, कक्षा आठ की कोमल अवस्थी द्वितीय व कक्षा सात के आर्यजीत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह से निबंध प्रतियोगिता में प्रिंसी तिवारी प्रथम, ममता चौहान द्वितीय व प्रियंका चौबे तृतीय स्थान पर रहीं। श्री रामदुलारे श्रीवास्तव हरीराम इंटर काॅलेज में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल ने आजाद भारत की बिखरी रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर देश को अखंड बनाया। इस मौके पर अनुपम श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेआरयूवी इंटर कॉलेज बनघसरा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अर्पित वर्मा प्रथम, सीमा यादव द्वितीय व आरती अवस्थी तृतीय स्थान पर रहीं। वीपी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैता जानकी नगर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में नीतीश कुमार प्रथम, शुभम सोनकर द्वितीय व अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सरदार पटेल प्रहलाद कुमार बालिका इंटर कॉलेज जब्दी हरवंशपुर में निबंध प्रतियोगिता में नीतीश व अंशिका पटेल प्रथम, संतोष द्वितीय तथा अब्दुल सलाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जानकी प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज कैलाशपुर इकौना में दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग में अमित यादव प्रथम, दानिश द्वितीय व बिंदु यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मोहिनी यादव प्रथम, फातिमा द्वितीय व सानिया वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed