{"_id":"6155f2138ebc3e69c76de6ce","slug":"students-join-scientific-thinking-srawasti-news-lko5980047158","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक सोच से जुड़ें छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक सोच से जुड़ें छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कालेज इकौना में गूगल मीट के माध्यम से गुरुवार को 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से जुड़ी मार्ग दर्शक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने करते हुए मौजूद शिक्षकों का आह्वान किया कि वह वैज्ञानिक सोच रखने वाले छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सहभागिता के लिए मार्ग दर्शक बनकर प्रेरित व जागरूक करें।
गूगल मीट के माध्यम से हुई कार्यशाला में हिस्सेदारी करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. भूदेश्वर पांडे ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान प्रणाली एवं मूल्यों की मदद से सतत जीवन हेतु विज्ञान का मार्ग खोजा सकता है। जिला समन्वयक शिव कुमार पाठक ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का परिचय कराते हुए बताया कि 29वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय सतत जीवन के लिए विज्ञान के अंतर्गत 5 विषयों की जानकारी देना है।
अंबेडकर नगर से आए अतिथि विशेषज्ञ निरंजन लाल ने बाल वैज्ञानिकों को स्थानीय समस्या को कैसे पहचाने एवं स्थानीय समस्या पर प्रोजेक्ट कैसे बनाएं विषय का सरलीकरण करते हुए विस्तार से जानकारी दी। प्रवक्ता राम बिहारी वाजपेई ने कहाकि आज के बाल वैज्ञानिक कल के वैज्ञानिक होंगे, यह प्रतिस्पर्धा नहीं अपितु सहयोग से आगे बढ़ने की भावना है।