फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Students forced to study amidst dangers

Shravasti News: खतरों के बीच पढ़ने को मजबूर छात्र

Fri, 01 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 01 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students forced to study amidst dangers
 कंपोजिट विद्यालय दामूपुरवा परिसर से लगे विद्युत पोल व उससे होकर गुजरी हाईटेंशन लाईन।
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में छात्र जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे हैं। कहीं विद्यालय से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन तो कहीं परिसर में लगे ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल खतरा बने हैं। इन्हें हटाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग पत्राचार कर जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल तथा विद्यालयों से गुजरी हाईटेंशन लाइन विद्यार्थियों के लिए दुर्घटना का सबब बनी हैं। अभिभावक ही नहीं शिक्षक भी इसे लेकर परेशान हैं। जिले में 68 विद्यालयों से होकर हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इसे हटाने के लिए विभाग विगत कई वर्ष से पत्राचार कर रहा है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विभाग की मानें तो एस्टीमेट बनाया जा चुका है। वहीं बिजली निगम के मुताबिक इसके लिए बजट नहीं मिला है। ऐसे में मामला सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।
विज्ञापन



इन विद्यालयों से गुजरी हाइटेंशन लाइन

इकौना के बैदौरा मसरिख, चौकीदार पुरवा, दहावर कला, लक्ष्मनपुर गोड़पुरवा, मलौना खसियारी, पूरेदीननामगड़, भभरी भगवानपुर, लाल बनकटी, बरईपुर, त्रिपतिपुरवा, हरिहरपुररानी के उदईपुर, नेवादा लक्ष्मनपुर कोठी, शिवाजोत, टिकुइया, मक्कनपुरवा, बैरागीजोत, अकबरपुर, पचपकड़ी, पटना, पटना खगरौरा, सिरसिया के पूरेप्रसाद, भुजंगा, सुइया, चैलाही, बल्दीडीह, जानकीनगर, संभारपुरवा, बकवा, विशुनापुर, रमगढि़यया, मदरहवा, डगमरा, घोलिया, लालपुर बालापुर, फुलहिया, शिवगढ़ खुर्द, गिलौला के पिपरा गोसाई, सोनवा, लोहरासपुर निरहा, मोहरनिया, महोरी, घोरमा परिसिया, बैरागीपुरवा, पिपरी, निरहा व जमुनहा के चौरीकटवा, आलागांव, दमोदरा व दामूपुरवा आदि विद्यालयों में समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम से पत्राचार किया गया है। शीघ्र ही विद्यालयों से हाईटेंशन लाइन हटने की उम्मीद है।
- अजय कुमार, बीएसए



विभाग की ओर से पत्र मिला है, एस्टीमेट बनाकर बेसिक शिक्षा विभाग भेजा जाएगा। धन आवंटन के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
- राजनारायन, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed