फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Strictness seen in curfew, silence on the streets

कर्फ्यू में दिखी सख्ती, सड़कों पर सन्नाटा

Sun, 18 Apr 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Strictness seen in curfew, silence on the streets
श्रावस्ती। कोविड संक्रमण के प्रसार को देखते हुए रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू जिले में लगाया गया था। कर्फ्यू के दौरान प्रशासन की सख्ती देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के वाहनों को सीज करते हुए जुर्माना वसूला। यह कर्फ्यू जिले के नगरीय व ग्रामीण दोनों हिस्सों में प्रभावी रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले के सभी गांव व नगर में फैल चुका है। प्रतिदिन आ रही रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो जितने भी लोगों को नमूना स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया जा रहा है। उनमें से 72 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। संक्रमण के इस प्रसार को देखते हुए जिले में प्रशासन ने हाई अलर्ट पहले ही घोषित कर रखा था। इसके लिए कई चरणों में व्यापारी व आम लोगों के साथ बैठक भी हो चुकी थी। इसके बाद शासन द्वारा रविवार कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। जिसके चलते शनिवार रात आठ बजे से ही भिनगा व इकौना नगर सहित सभी ब्लॉक मुख्यालय व गांवों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। रविवार सुबह सड़क पर पुलिस ने गश्त करके लोगों को आगाह किया था कि वह अपनी जान जोखिम में न डालें। घरों में रहें व सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा इस नियम को तोड़ते हुए बाइक लेकर बाहर घूमने के लिए आने पर उनके वाहनों को सीज करते हुए उनका चालान काटा गया।
विज्ञापन

स्कूल व पंचायत भवन को कराया गया सैनिटाइज
पंचायत चुनाव के दौरान स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदान के दौरान काफी लोग स्कूल पहुंच थे। इसी के बाद पंचायत राज विभाग ने सभी स्कूलों को सैनिटाइज कराने का अभियान प्रारंभ किया। रविवार को भी कुछ स्कूलों को सैनिटाइज कराया गया। ताकि स्कूल को संक्रमण मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्गों पर पसारा रहा सन्नाटा
रविवार कर्फ्यू के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान व्यापारियों ने पूर्ण रूप से बाजार बंद रखा। जिला प्रशासन ने 17 अप्रैल शनिवार 08 बजे से सोमवार 19 अप्रैल सुबह 07 बजे तक 35 घंटे का पूर्ण कर्फ्यू लगाया गया था। जिसके अनुपालन में बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। वहीं थाना प्रभारी मल्हीपुर दद्दन सिंह ने मल्हीपुर के प्रमुख बाजार का भ्रमण कर लोगों से नियमों का पालन करने को कहा। इसी क्रम में सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने कस्बे व क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया। इस दौरान जो लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए अनावश्यक रूप से घूमते पाए गए उन पर कार्रवाई की गई।

एसपी ने भ्रमण कर लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इकौना में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी की तथा अलाउंसमेंट कर लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के लिए मास्क, ग्लब्स का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल इकौना व राजकीय महाविद्यालय लेंगड़ी गूलर गिलौला में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था जांच की। इस दौरान ड्यूटी मे तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed