फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Strict punishment should be given to those who torture daughters

बेटियों से दरिंदगी करने वालों को दी जाए सख्त सजा

Fri, 02 Oct 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Strict punishment should be given to those who torture daughters
श्रावस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री के नेतृत्व में गुरुवार शाम कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ईदगाह तिराहे पर मोमबत्ती जला कर हाथरस व बलरामपुर में दरिंदगी की शिकार हुई बेटियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं दोषियों को सख्त सजा देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

एबीवीपी भिनगा नगर इकाई के मंत्री शिवाजी त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दहाना तिराहे से ईदगाह चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान हाथरस एवं बलरामपुर में हुई वारदातों के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इसके बाद ईदगाह तिराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इ
विज्ञापन

समें जिला संयोजक देवेश मिश्रा ने कहा कि एबीवीपी हाथरस एवं बलरामपुर की घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने करने की मांग करती है। नगर उपाध्यक्ष रवि नागर ने कहा कि ऐसी घटनाएं पूरी मानव जाति को कलंकित करती है। दोषियों के ऊपर तत्काल कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो इससे दोषियों का मनोबल और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उनके ऊपर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर सह मंत्री विशाल गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाज में हो रहे ऐसी घटनाओं के विरुद्ध लड़ाई लड़ती रही है। यह लड़ाई दोषियों को कठोर सजा मिलने तक जारी रहेगी।

इस मौके पर प्रखर मिश्रा, अमित पांडे, विपिन अवस्थी, मोनू मिश्रा, अंकित त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, कौशल यादव, सौरभ त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडे, सच्चिदानंद पांडे, रमन अस्थाना, शुभम श्रीवास्तव, सुधाकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed