फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP took salute of the political parade in the police line

एसपी ने पुलिस लाइन में ली रैतिक परेड की सलामी

Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
SP took salute of the political parade in the police line
पुलिस लाइन में रैतिक परेड का जायजा लेते व पीआरवी 112 वाहनों का निरीक्षण करते एसपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को एसपी द्वारा रैतिक परेड की सलामी ली गई। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए आरआई को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंचे। जहां उनके द्वारा परेड ग्राउंड पहुंच कर रैतिक परेड की सलामी ली गई। साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर मिली खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को वर्दी में रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने व जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता जांची। साथ ही डीसीआर, बैरिक, शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। जहां मिली कमियों को दुरुस्त करने तथा सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। इस मौक पर सीओ सिटी हौसला प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed