फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP, BSP and BJP declared candidates

Shravasti News: सपा, बसपा व भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

Sun, 16 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 16 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
SP, BSP and BJP declared candidates
श्रावस्ती। जिले के भिनगा व इकौना नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए सपा, बसपा व भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें नगर पालिका परिषद भिनगा से भाजपा में राकेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

वहीं बसपा ने इरफान को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि समाजवादी पार्टी से राम अभिलाष यादव पार्टी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। वहीं नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रेनू गुप्ता, सपा से राबिया खातून को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन



सपा के राम अभिलाष सहित भिनगा में सात ने कराया नामांकन
नामांकन के छठे दिन रविवार को नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी से राम अभिलाष यादव सहित सात प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं सदस्य पद पर वार्ड संख्या 01-05 में दो नामांकन पत्र बिके। यहां तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 06-10 में तीन नामांकन पत्र बिके, जबकि नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वार्ड संख्या 11-15 में तीन नामांकन पत्र बिके, 12 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या 16-20 में दो नामांकन पत्र बिके, पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वार्ड संख्या 21-25 में छह नामांकन पत्र बिके, आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने दो नामांकन पत्र खरीदे। यहां पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं नगर के बारह वार्डों के लिए जहां नौ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं 19 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।



बगैर मुद्रक व प्रकाशक के नाम-पते के नहीं छपेगी प्रचार सामग्री
डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि आयोग की ओर से जारी निर्देश के बाद जिले में कोई भी मुद्रक या प्रकाशक या कोई व्यक्ति ऐसी कोई निर्वाचन प्रचार सामग्री जिसके मुख्य पृष्ठ पर उसके मुद्रक व प्रकाशक का नाम और पता न हो, उसे मुद्रित या प्रकाशित नहीं करेगा। मुद्रण के अंतर्गत फोटो कॉपी भी सम्मिलित होगी। किसी व्यक्ति की ओर से राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों की अनुमति के बिना उनके पक्ष में निर्वाचन विज्ञापन या प्रचार सामग्री प्रकाशित नहीं कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed