{"_id":"5ff5e6cd8ebc3e2e70459b94","slug":"smuggler-arrested-with-ten-cases-of-nepali-liquor-srawasti-news-lko5584903115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस पेटी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस पेटी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस व एसएसबी की गिरफ्त में तस्कर व बरामद नेपाली शराब
- फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। तस्करी कर जिले में नेपाली शराब लाई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को एसएसबी के जवानों ने नाकेबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से दस पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। तस्कर को शराब सहित मल्हीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी ई कंपनी कोदिया के आउट पोस्ट जमुनहा के प्रभारी कुलदीप कुमार को बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से शराब की खेप लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के बाद आउट पोस्ट प्रभारी ने इसकी जानकारी जमुनहा चौकी प्रभारी रामकुमार वर्मा को दी। सूचना के बाद चौकी प्रभारी व आउट पोस्ट प्रभारी ने मातहतों संग इंडो नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या 642 के निकट नाकाबंदी कर दी। जहां भोर में उन्हें एक व्यक्ति आता दिखा।
पुलिस व एसएसबी के जवानों को देख वह वापस नेपाल की ओर भागने लगा। जिसे जवानों ने दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनगई के मजरा मंतुरी निवासी कुंवारे पुत्र श्याम प्रसाद के रूप में हुई। जिसके पास से 10 पेटी नेपाली कर्णाली शराब बरामद हुई है। कुंवारे को शराब सहित मल्हीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।