फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Small parties could not break the vote percentage of NOTA

नोटा के वोट प्रतिशत का आंकड़ा तोड़ नही पाए छोटे दल

Fri, 11 Mar 2022 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Small parties could not break the vote percentage of NOTA
श्रावस्ती। नोटा (इनमें से कोई नहीं) के वोट प्रतिशत का आंकड़ा कोई भी छोटा दल व निर्दलीय प्रत्याशी तोड़ नहीं पाया। दोनों सीटों पर नोटा में एक प्रतिशत से अधिक मत पडे़। जबकि एक विधानसभा में नोटा कांग्रेस से भी ज्यादा मत पाने में सफल रहा। कर्मचारियों ने भी बैलेट वोट में नोटा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

मतदान के दौरान जिले में एक प्रतिशत से अधिक वोटर ऐसे थे। जिन्हें न तो किसी दल और न ही किसी व्यक्ति पर आस्था थी। ऐसे लोगों ने इनमें से कोई नहीं का विकल्प चुना। यह विकल्प चुनने वालों में आम वोटरों के साथ ही कर्मचारी भी शामिल रहे। यही कारण है कि दोनों सीटों पर नोटा का आंकड़ा छोटे दल व स्वतंत्र प्रत्याशी नहीं पार कर पाए।
विज्ञापन

यदि भिनगा विधानसभा को देखे तो यहां नोटा को 1.54 प्रतिशत मत यानी कि 3551 मत मिले। जबकि श्रावस्ती सीट पर 1.26 प्रतिशत नाली कि 3198 मत मिले हैं। भिनगा में इस मत का आंकड़ा कांग्रेस भी पार नहीं कर पाई। यहां कांग्रेस को मात्र 1.35 प्रतिशत ही मत मिला। जबकि श्रावस्ती में कांग्रेस व पीस पार्टी यह आंकड़ा पार करने में सफल रही। अन्य छोटे दल व स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार यह आंकड़ा पार नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार मिले मतों का विवरण
श्रावस्ती विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी कुल मत प्रतिशत
रामफेरन पांडे भाजपा 98640 38.89
मोहम्मद असलम रायनी सपा 97183 38.40
नीतू मिश्रा बसपा 41026 16.21
मोहम्मद रमजान कांग्रेस 4655 1.84
अहतिशमुल हक पीस पार्टी 3478 1.37
दयाराम भारत विकास पार्टी 844 0.33
मोल्हूराम राजभर जन अधिकार पार्टी 934 0.37
रत्नेश आम आदमी पार्टी 601 0.24
राजन सिंह सम्यक पार्टी 733 0.29
राजेंद्र भारतीय सुभाष सेना 982 0.39
विजय कुमार स्वतंत्र 803 0.32
नोटा इनमें से कोई नहीं 3198 1.26
भिनगा विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी कुल मत प्रतिशत
इंद्राणी वर्मा सपा 103661 44.85
पदमसेन चौधरी भाजपा 90087 38.98
अलीमुद्दीन बसपा 21547 9.32
गजाला चौधरी कांग्रेस 3131 1.35
आसिया एआईएमइएम 4073 1.76
प्रभाकर पांडे बहुजन महापार्टी 732 0.32
मनोज कुमार पाठक लोक जनशक्ति पार्टी 523 0.23
रामकिशोर सम्यक पार्टी 565 0.24
सुनील कुमार आम आदमी पार्टी 695 0.30
झालोज स्वतंत्र 726 0.31
मोती स्वतंत्र 1198 0.52
नोटा इनमें से कोई नहीं 3550 1.54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed