{"_id":"69daa60e9df2f92c990d2ff2","slug":"six-houses-caught-fire-due-to-unknown-reasons-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119358-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: छह घरों में अज्ञात कारणों से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: छह घरों में अज्ञात कारणों से लगी आग
Sun, 12 Apr 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
कटहा गांव में आग से जला घर।- संवाद
गिलौला। ग्राम पंचायत कटहा में शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और पांच अन्य घर भी उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी घर व उनमें रखे सामान जलकर राख हो गए। राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आकलन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी पुत्तू यादव के घर में अचानक आग लग गई। घर से लपटें उठती देख परिजन चीखते हुए बाहर भागे और ग्रामीणों की मदद से बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने पड़ोसी दयाराम, रामराज, ननके, पतलू व शिवराम के घर को भी चपेट में ले लिया।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने बताया कि आग से 25,000 की नकदी, आभूषण व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लेखपाल प्रभाकर पटेल ने नुकसान का मुआयना किया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दी है।