{"_id":"63f8f90e803dd6e601073cb4","slug":"six-arrested-in-vigilance-team-raid-srawasti-news-c-13-1-101633-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विजिलेंस टीम के छापे में छह धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विजिलेंस टीम के छापे में छह धरे गए
Fri, 24 Feb 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बिजली चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसे रोकने के लिए बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारा। टीम ने मलहीपुर व भिनगा कोतवाली क्षेत्र में छापा मारकर छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनघुसरा मोड़ पर विजिलेंस प्रभारी राम अधार चौहान ने टीम के साथ छापा मारा। जहां जोखन लाल मौर्य को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में वीरगंज चौराहा निवासी काशीराम, शरीफ खान व सतीश यादव, बहोरवा निवासी वकील अहमद और बेगमपुर रानीसीर निवासी मुबारक खान को भी चोरी की बिजली का उपयोग करते पकड़ा।
जिनके विरुद्ध बिजली थाने में मामला दर्ज किया गया है। विजलेंस प्रभारी का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए छापा जारी रहेगा। इस दौरान टीम में जेई सीडी गुप्ता, एई मीटर मनीष कुमार गौड़, एसडीओ, सहायक अभियंता, जेएमटी रमेश यादव व कमल राज शामिल रहे।