फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sisters performed Yam Puja, sought long life of brothers

बहनों ने किया यमपूजन, मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sisters performed Yam Puja, sought long life of brothers
श्रावस्ती। गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पर्व शुक्रवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को भैयादूज पर बहनों ने यम का पूजन कर भाईयों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं दीपावली पर लक्ष्मी गणेश पूजन के साथ बंद हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान भी शनिवार को खुल गए। इसके साथ पांच दिनों से चला आ रहा जमघट भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

भैयादूज का पर्व शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके लिए बहनों ने सुबह से ही निर्जला व्रत रख विधि विधान पूर्वक ऐपण बनाकर उसकी पूजा की। बहनों ने मूसर से यमराज को कूटकर भाईयों के लंबी उम्र की कामना की। एक दिन पहले शुक्रवार को विभिन्न ठाकुरद्वारों व मंदिरों में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों के घरों में अन्नकूट पूजन कर प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

दीपावली पर श्रीगणेश लक्ष्मी पूजन के साथ बंद हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान नये बही खातों के साथ शनिवार से खुले। मालूम रहे कि पौराणिक मान्यता है कि दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया पर यदि महिलाएं व युवतियां निर्जला व्रत रख जलाशयों पर जाकर पूजा व आराधना के साथ ही जलाशय के जल से सूर्य को अर्घ्य देकर उसी जल को ग्रहण कर व्रत का पारन करती हैं, तो उनके परिवार व कुटुंब की समस्त मानसिक चिंताओं का हरण होता है। उनके घर व परिवार में सुख समृद्धि आती है। मान्यता के चलते जिले में कई स्थानों पर मनचिंता पर्व पर महिलाओं व युवतियों ने जलाशयों के किनारे पूजन अर्चन कर चावल के पीठा का प्रसाद व जलाशय के जल को ग्रहण कर व्रत पूरा किया। भिनगा नगर सहित जिले कि अन्य क्षेत्रों में रविवार को भी महिलाएं व युवतियां मनचिंता देवी की पूजा व आराधना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed