फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sisters and youth found corona infected in Shravasti

श्रावस्ती में बहनें व युवक मिला कोरोना संक्रमित

Tue, 16 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Sisters and youth found corona infected in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में मंगलवार को दो सगी बहनों के साथ ही एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों बहनें दिल्ली से प्राइवेट बस से घर आईं थी। वहीं युवक अहमदाबाद से ट्रेन से लौटा था। इनके सैंपल 13 जून को लिए गए थे, जिसमें तीनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य टीम ने तीनों को कोविड लेवल वन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। वहीं दोनों गांवों को हॉटस्पॉट बनाकर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इसके साथ ही उनके नजदीकी संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासी अपने साथ संक्रमण ला रहे हैं। मंगलवार को भी जिले में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से दो सगी बहने हैं। राधानगर बेलकर निवासी दोनों बहने दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह दिल्ली से 11 जून को एक प्राइवेट बस से गांव पहुंची थीं। इसी के बाद से होम क्वारंटीन में थीं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने 13 जून को दोनों के सैंपल लिए थे। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इस बस में लगभग साठ यात्री सवार होकर आए थे। दोनों बहनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। जहां सीएचसी इकौना प्रभारी डॉ. एके मिश्रा ने दोनों बहनों के संपर्क में आए लोगों का ब्योरा तैयार किया। वहीं दूसरी ओर जानकी नगर निवासी एक व्यक्ति अहमदाबाद गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। वह 12 मई को ट्रेन से वापस घर आया था। कई दिनों तक वह होम क्वारंटीन में भी रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम जांच के दौरान उसका सैंपल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंच कर होम क्वारंटीन अवधि में वह कितने लोगों के संपर्क में आया इसकी पड़ताल की। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों गांवों को हॉटस्पॉट बनाते हुए आने जाने वाले मार्गों को सीज कर दिया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि तीनों संक्रमित व्यक्तियों को लेवल वन हॉस्पिटल भेजा गया है। गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed