फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shuffle in deployment of 19 including eight sub-inspectors

आठ उप निरीक्षक सहित 19 की तैनाती में फेरबदल

Tue, 14 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shuffle in deployment of 19 including eight sub-inspectors
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था में सुधरा के लिए सोमवार देर शाम एसपी ने 19 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। स्थानांतरित होने वालों में आठ उप निरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, तीन कंप्यूटर ऑपरेटर व एक महिला सहित चार आरक्षी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सोमवार देर शाम पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इस में मल्हीपुर में तैनात उप निरीक्षक राज कुमार पांडेय को इकौना थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया। वहीं इकौना में तैनात रहे उमेश यादव को मल्हीपुर थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में तैनात उप निरीक्षक शिव कुमार को कोतवाली भिनगा, गिलौला में तैनात उप निरीक्षक रंजीत भारती को गिलौला में ही वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया। वहीं कोतवाली भिनगा में तैनात रहे अरविंद कुमार मिश्रा को कोतवाली का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइंस में तैनात उप निरीक्षक कुलदीप कुमार को भिनगा कोतवाली, प्रभारी मॉनीटरिंग सेल रहे उप निरीक्षक नंद किशोर को महिला थाना तथा सोनवा में तैनात रहे उप निरीक्षक भट्नागर सिंह को प्रभारी मॉनीटरिंग सेल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में मॉनीटरिंग में तैनात रहे मुख्य आरक्षी अशोक पांडेय को सोनवा थाने का पैरोकार, सोनवा में तैनात दीनानाथ शुक्ल को उसी थाने का प्रधान आरक्षी, सोनवा में तैनात मुख्य आरक्षी रियाज अहमद को मॉनीटरिंग सेल तथा पुलिस लाइंस में तैनात उदयनाथ मिश्रा को मल्हीपुर थाने भेजा है। पुलिस लाइंस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज कुमार भारती को सिरसिया, सूरज सिंह वर्मा को सोनवा व राघवेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया सेल भेजा गया है।

वहीं आरक्षी रानी गौड़ को पुलिस लाइंस से सोनवा, वेदानंद मिश्रा को पुलिस लाइंस से सीसीटीएनएस सोनवा, सिरसिया के शमसुद्दीन को आंकिक शाखा तथा सोनवा में तैनात आरक्षी प्रदीप कुमार मौर्या को जिला नियंत्रण कक्ष में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed