फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shrawasti

सरयू परियोजना के लिए बैराज में 127.60 मीटर तक भरा पानी

Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
shrawasti
श्रावस्ती। सरयू परियोजना का लोकार्पण जल्द ही होने वाला है। इस परियोजना को पानी देने के लिए राप्ती बैराज में जल संग्रह का कार्य सोमवार पूरा हो गया। यहां 127.60 मीटर ऊंचाई तक पानी भरा गया है। यह पानी 36026 क्यूसेक प्रति घंटे की रफ्तार से छोड़ा जाएगा। आगे अन्य नदियों का पानी इसमें मिलेगा।
विज्ञापन

राप्ती नदी का बैराज पर खतरे का निशान 127.70 मीटर है। यहां से कई गेट बने हुए हैं। जहां से पानी छोड़ा जाता है। यह पानी राप्ती नदी में बहकर बलरामपुर की ओर जाता है। लेकिन अब इसी स्थान से सरयू परियोजना की महत्वपूर्ण कड़ी राप्ती नहर निकल रही है।
विज्ञापन

यहीं पर अलग से शटर बनाया गया है। यह शटर खुलते ही राप्ती नदी मुड़ कर सीधे राप्ती नहर होते हुए सरयू परियोजना का हिस्सा बन जाएगी। सरयू परियोजना लोकार्पण के समय राप्ती बैराज से नहर में पानी छोड़ा जाए और वह अन्य नदियों से मिलते हुए टेल तक पहुंचा जाए। इसके लिए राप्ती बैराज की पाउंडिंग (जल संग्रह) की गई। पाउंडिंग का कार्य सोतवार दोपहर को समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती बैराज पर 127.60 मीटर पानी भरा गया है। इसे जब प्रधनमंत्री बलरामपुर से परियोजना का लोकार्पण करेंगे उस समय छोड़ा जाएगा। जिसकी रफ्तार 36026 क्यूसेक प्रति घंटें होगी। जो आगे जाकर सरयू, घाघरा, बाणगंगा व राहिणी नदी के जल से मिल कर संगम बनाते हुए अपना सफर पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed