फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shrawasti

राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता पर प्रयागराज का कब्जा

Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
shrawasti
श्रावस्ती। जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में रविवार को राज्य स्तरीय डे-नाइट वालीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें आजमगढ़ को हराकर प्रयागराज की टीम ने शील्ड पर कब्जा किया। विजेता टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में रविवार को राज्य स्तरीय डे-नाइट वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें बारह टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम का सेमीफाइनल मुकाबला निंदुरा गोंडा व आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें आजमगढ़ की टीम विजयी रही। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच प्रयागराज व नंदनी नगर गोंडा की टीम के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज की टीम विजेता रही जबकि फाइनल मैच प्रयागराज व आजमगढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज की टीम 2-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

प्रयागराज की टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रमन सिंह, संजीव पाठक, मनोज सिंह, अवनींद कुमार पाठक, अतुलेंद्र पाठक, भीम द्विवेदी, निर्मल श्रीवास्वत, विश्वनाथ ओझा, कृष्ण स्वरूप मिश्रा व शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed