{"_id":"60dcaa4f8ebc3e503c69dace","slug":"shrawasti-srawasti-news-lko584887821","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दद्दन मिश्र निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दद्दन मिश्र निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दद्दन मिश्र मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी डीएम व सीडीओ ने कलेक्ट्रेट में नव निर्वाचित अध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन जिले में नाम वापसी के साथ ही मंगलवार शाम तीन बजे समाप्त हो गया। इस दौरान भाजपा के दद्दन मिश्र निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद डीएम ने द्ददन मिश्र को डीएम न्यायालय पर शाम तीन बजे जीत का प्रमाण पत्र सौपा। जिले में अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता नामांकन के साथ ही खुल गया था। जिले में अध्यक्ष पद के लिए सपा की ओर से अनुराधा यादव व भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र उम्मीदवार थे। लेकिन नामांकन के दिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का प्रस्तावक गायब हो जाने के कारण वह अपना नामांकन पत्र ही दाखिल नही कर पाई थी। इसी के बाद यह स्पष्ट हो गया था की भाजपा के दद्दन मिश्र निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए जाएंगे। लेकिन नाम वापसी की तारीख बीत जाने के बाद उन्हें अघ्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वही अध्यक्ष बनने के बाद कलेक्ट्रेट में मिले प्रमाण पत्र के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, महामंत्री दिवाकर शुक्ल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष सत्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 26 जून को नामांकन करने की तिथि निर्धारित थी। भाजपा की ओर से दद्दन मिश्र सुबह 11 बजे ही नामांकन पत्र जमा कर चुके थे, लेकिन सपा के खेमे में सुबह ग्यारह बजे तक सन्नाटा ही था। दोपहर बाद पता चला की नामांकन के लिए प्रत्याशी तो मौजूद है, लेकिन प्रस्तावक ही गायब है। जबकि प्रस्तावक सपा प्रत्याशी का सगा रिस्तेदार ही था। शाम तीन बजे इंतजार करने के बाद भी जब प्रस्तावक नही पहुंचा। इससे सपा की ओर से नामांकन पत्र ही जमा नही किया जा सका था। इसी के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध ही निर्वाचित घोषित किया जाएगा।