फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shrawasti

33 वर्ष चला नाबालिग से रेप का मुकदमा, पांच में से चार आरोपियों की हो चुकी थी मौत

Thu, 13 May 2021 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
shrawasti
श्रावस्ती। एक नाबालिग का अपहरण करके उसके साथ तीन लोगों ने दुराचार किया। इस अपराध में दो महिलाएं भी भागीदार थी। 30 जून 1988 को घटित इस घटना का फैसला 33 वर्ष बाद बुधवार को आया। जब जज मामले में अपराध सुना रहे थे, तब यह भी बताया कि पांच आरोपियों में से चार की मौत मुकदमे के दौरान हो गई। बची एकमात्र महिला आरोपी को पांच वर्ष की सजा के साथ पंद्रह हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

लगभग 33 बरस बाद न्याय का एक ऐसा ही मामला बुधवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश रेप एलांग विथ पाक्सो एक्ट के न्यायाधीश परमेश्वर प्रसाद के न्यायालय दिखा। घटना 30 जून 1988 यानी कि करीब 33 वर्ष पूर्व भिनगा कोतवाली के ग्राम लोनियन पुरवा दाखिला लालपुर महरी में घटी थी। यहां एक महिला अपने मायके में आई हुई थी। उसके साथ उसकी बारह वर्षीय पुत्री भी थी। घटना की रात आरोपी फूलमता व उसकी पुत्री रामावती नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले गई। इसके बाद नाबालिग बालिका के साथ मक्कू उर्फ जगदीश, पूसू व लहरी ने बलात्कार किया। घटना की शिकायत पीड़िता की मां ने कोतवाली भिनगा में की। मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया। जिसकी सुनवाई तभी से लगातार न्यायालय में चल रही थी। इस मामले में तीनों पुरुष आरोपी दुराचार के साथ अपहरण के आरोपी तो यह मा, बेटी बहला फुसला कर भगाने के आरोपी थे।
विज्ञापन

करीब 33 वर्ष तक चले इस मामले की सुनवाई में 12 मार्च 2021 को न्यायालय ने सभी पांचों आरोपियों पर दोष सिद्ध किया था। लेकिन उससे पहले ही मक्कू उर्फ जगदीश, पूसू, लहरी व फूलमता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद न्यायालय ने एकमात्र आरोपी रामावती पर आरोप पुष्ट करते हुए जेल भेज दिया था। बुधवार को न्यायालय ने उसे पांच वर्ष की सजा के साथ पंद्रह हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह न्यायालय के सबसे पुराने मामलों में से एक था, जिस पर निर्णय न्यायालय ने सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी रामावती को धारा 363 में तीन वर्ष व पांच हजार रुपये अर्थदंड, जबकि धारा 366 में पांच वर्ष की सजा व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाया है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed