{"_id":"69c678a6c97e06feaf0e2540","slug":"shravasti-young-man-could-not-bear-the-separation-from-his-wife-died-after-consuming-poisonous-substance-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: पत्नी का वियोग नहीं सह सका युवक, विषाक्त पदार्थ खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: पत्नी का वियोग नहीं सह सका युवक, विषाक्त पदार्थ खाने से मौत
Fri, 27 Mar 2026 06:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:01 PM IST
सार
सिरसिया क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने मायके से आने से इनकार कर दिया तो युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रिजवान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र के ग्राम ताल बघौड़ा निवासी रिजवान (22) ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने बहराइच के लिए रेफर कर दिया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम ताल बघौड़ा निवासी मोहम्मद इरफान ने बताया की उसकी भाभी काफी दिनों से मायके में थीं। उनको लेने के लिए बृहस्पतिवार को उसका भाई रिजवान ग्राम रेहारपुरवा गया था। वहीं पर पत्नी व ससुराली जनों से कुछ विवाद हो गया था और भाभी साहिस्ता ने भी आने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज रिजवान ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह घर आ गया। यहां पर उसकी हालत बिगड़ने लगी तो निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां पर हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान देर शाम को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन