फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti: The erosion of Rapti river became fatal, people are demolishing their own houses, MLA and DM reache

श्रावस्ती: जानलेवा हुआ राप्ती नदी का कटान, खुद अपना मकान तोड़ रहे हैं लोग, मौके पर पहुंचे विधायक और डीएम

Sun, 11 Aug 2024 03:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती
अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 11 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

Flood in rapti: श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी उफान पर है। उसने कटाव खतरनाक हो गए हैं। नदी के पास बने घरों को अब लोग खुद ही तोड़ रहे हैं। रविवार को डीएम ने वहां का दौरा किया। 

विज्ञापन
Shravasti: The erosion of Rapti river became fatal, people are demolishing their own houses, MLA and DM reache
मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकौना के कुम्हारगढ़ी के मजरा टेंडवा में विगत तीन दिनों से राप्ती नदी कटान कर रही है। अब तक बारह मकान नदी की कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। राप्ती और घरों को अपनी आगोश में लेने के लिए कटान करते हुए आगे बढ़ रही है। दहशत में आए ग्रामीण स्वयं अपने हाथ अपना आशियाना तोड़ रहे है। जानकारी के बाद डीएम ने एसडीएम व स्थानीय विधायक के साथ गांव पहुंच कर जायजा लिया।  

विज्ञापन


 राप्ती नदी का जलस्तर रविवार दूसरे दिन भी जमुनहा के राप्ती बैराज पर 127.50 सेंटीमीटर पर स्थिर है। ऐसे में नदी की धाराएं इकौना तहसील व विकास क्षेत्र के टेंडवा गांव में तेजी से कटान कर रही है। जिसकी चपेट में आने से रामनोहर पुत्र छांगुर, रामगोपाल व राममूरत पुत्रगण साधू, बबलू पुत्र राधिका, विनय पुत्र रामगोपाल सहित कई अन्य लोगों के घर कट कर नदी में विलीन हो चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं राप्ती अखिलेश व बिंदेश्वरी पुत्रगण रामनरेश, गोपाल पुत्र सत्यनारायण, महेश पुत्र छांगुर सहित छह लोगों के घरों को काट कर अपनी धारा में मिलाने के लिए तेजी से कटान कर रही है। जिससे दहशत में आए ग्रामीण स्वयं अपने हाथ अपना आशियाना तोड़ रहे हैं। बाढ़ व कटान की सूचना के बाद रविवार का श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय व एसडीएम इकौना ओम प्रकाश के साथ पहुंचे डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे विधायक
रविवार को मौके पर स्थानीय विधायक पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव में जिन ग्रामीणों का मकान कटा है। उन्हें आवास मुहैया कराया जाएगा। जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें तहसीलदार से कह कर भूमि मुहैया कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को 24 घंटे के अंदर मुआवजा (क्षतिपूर्ति) दिलाने के साथ ही प्रभावित परिवारों को राशन सहित सरकार से मिलने वाली अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं गांव को कटान से बचाने के लिए बाढ़ खंड को तत्काल अस्थायी प्रबंध करने को कहा गया है। - रामफेरन पांडेय श्रावस्ती विधायक  


मिलेगी सहायता राशि-डीएम 
कटान से प्रभावितों को लगातार सहायता राशि मुहैया कराई जा रही है। शेष लोगो को अगले चौबीस घंटों में सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। पूर्व में तीन लोगों का मकान कट गया था जिनको एक लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता राशि दी जा चुकी है। शेष प्रभावितों को जल्द ही सहायता राशि प्रदान की जाएगी। -डीएम, अजय कुमार द्विवेदी  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed