फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: सड़क सुरक्षा माह पर निकाली गई मोटर साइकिल रैली

Sun, 15 Jan 2023 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को भिनगा में पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं की मोटर साइकिल रैली निकाली गई। मल्हीपुर में भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर महिलाओं की मोटर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली भिनगा नगर में भ्रमण कर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। मौके पर सीओ यातायात अतुल चौबे, प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान, प्रभारी यातायात मनीष पांडे, प्रभारी निरीक्षक भिनगा जितेंद्र कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर मल्हीपुर बस स्टैंड पर सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहन चालकों व परिचालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। ऑटो, टेंपो व टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed