{"_id":"63b078d9c9aab01ec81834a9","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6644360197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। भगवानपुर भैसाही निवासी विवाहिता की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर भैसाही के मजरा भगवानपुर निवासी सुनीता उर्फ बौरी (16) का विवाह एक वर्ष पूर्व भिनगा कोतवाली क्षेत्र ग्राम निबिया स्वराजपुर निवासी सुनील के साथ हुआ था। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से वह मायके आकर अपने चाचा ननकऊ के घर में रहती थी।
शुक्रवार रात किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुनीता के पति ने मल्हीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद