{"_id":"639e07f8aef216380506bc67","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6623607168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ईपीएफ न कट रहा हो तो नोडल अधिकारी से करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ईपीएफ न कट रहा हो तो नोडल अधिकारी से करें शिकायत
विज्ञापन
श्रावस्ती। चयनित जिलों में संगठित व असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों का ईपीएफ की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
श्रावस्ती के लिए लखनऊ के क्षेत्रीय आयुक्त नवीन कुमार कनौजिया नोडल अधिकारी हैं। बैठक कर श्रावस्ती में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत संविदाकर्मी अवधेश कुमार तकनीकी सहायक व राजेश कुमार विमल रोजगार सेवक की मृत्यु का दावा प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने संविदा कर्मी व सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की संख्या व उनके ईपीएफ की विभाग वार समीक्षा की।
ऐसे में क्षेत्रीय आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों की भविष्य निधि काट कर वेबसाइट के माध्यम से जमा कराएं। इसके साथ ही ईपीएफ के संबंध में कर्मचारियों को किसी प्रकार की शिकायत है तो वह उनके कार्यालय में निस्तारण के लिए संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर अनुन्य कुमार श्रीवास्तव प्रवर्तन अधिकारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।