{"_id":"635d6833f087274e10080684","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6547467151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसिया थाने का एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसिया थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाने का शनिवार को एसपी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली कमियों को दुरुस्त करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश भी दिया। साथ ही नेपाल सीमा से सटे गांवों के ग्राम प्रधानों व गणमान्यों के साथ बैठक कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने में सहयोग की अपील की।
सिरसिया थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने रजिस्टर नंबर आठ, अपराध रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना व लावारिस तथा मुकदमाती मालों के निस्तारण के निर्देश भी दिए। बाद में विवेचकों के साथ बैठक कर उन्हें जल्द विवेचना निस्तारित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने थाना परिसर में नेपाल सीमा से सटे गांवों के ग्राम प्रधानों व गणमान्यों के साथ बैठक की। उनसे मादक पदार्थों, मानव व गो तस्करी रोकने में पुलिस का सहयोग करने व संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना देने की बात कही। साथ ही उन्हें ऑपरेशन त्रिनेत्र के बारे में जानकारी देते हुए जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित भी किया।