फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना जरूरी

Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, इसलिए जनसुनवाई, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, तहसील व थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। ये बातें शुक्रवार को जनता दर्शन में फरियादियों की समस्या सुनकर डीएम नेहा प्रकाश ने कहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर स्वयं समस्याओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन

जन सुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जनसमस्याओं को प्राथमिकता दें। सीयूजी नंबर पर अधिकारी स्वयं उत्तर दें। जनप्रतिनिधियों से फोन पर भी संपर्क में रहें। यह देखने में आया है कि कई विभागों में लंबे समय से जन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इससे निस्तारण में रैंक न्यूनतम स्तर जाने की संभावना रहती है। ऐसे में अधिकारी स्वयं नियमित रूप से आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कर निस्तारण कराए। समीक्षा में जिस ब्लाक, तहसील या थाने में ज्यादा शिकायतें लंबित मिली। वहां के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed