फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

धनतेरस पर देवताओं के वैद्य धनवंतरि की हुई पूजा

Sat, 22 Oct 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। प्रकाश पर्व से पूर्व शनिवार को आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने भगवान धनवंतरि की पूजा कर अपने व अपनों के सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर लोगों ने आभूषण, वस्त्र व बर्तन की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष के तेरस को भगवान धनवंतरि की जयंती धनतेरस के रूप में मनाई गई। इसके साथ दीपों के महापर्व दीपावली का आगाज हो चुका है। पौराणिक मान्यता है कि आज के ही दिन देवताओं के वैद्य भगवान धनवंतरि का अवतरण हुआ था। उन्होंने आयुर्वेद विद्या की रचना कर जगत को आयुर्वेद के गुणों के बारे में बताया था। मानव जीवन में सुख व समृद्धि के लिए धन के लिए लक्ष्मी व स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद को नितांत आवश्यक माना गया है। स्वास्थ्य के दो रूप माने गए हैं। जिनमें पहला शारीरिक व दूसरा मानसिक स्वास्थ्य है। यह दोनों बिना लक्ष्मी व आयुर्वेद के संभव नहीं है। इसी के चलते धनतेरस पर लोगों ने आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना की। वहीं इस अवसर पर वैद्यों ने अपने घरों व दुकानों पर भगवान धनवंतरि की पारंपरिक ढंग से पूजन-अर्चन कर उनके गुणों को अपने में समाहित करने की कामना की।
विज्ञापन

श्रावस्ती। धनतेरस पर सोने-चांदी से लेकर मिट्टी के भगवान व दीए खूब बिके। बाजार में इनकी कीमत 25 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक रही। धनतेरस के दिन जिले में कुल बिके सिक्कों पर नजर डाली जाय तो विक्टोरिया सिक्के लगभग पचास लाख रुपये व ढलुवा गणेश लक्ष्मी के सिक्के, मूर्ति 25 लाख तक के बिके। इसी के साथ ही चांदी के अन्य सामानों की बिक्री 15 लाख के आसपास रही, जबकि मिट्टी के भगवान की दुकानों पर भी दोपहर बाद से लगने वाली भीड़ देर रात तक रही। यदि भिनगा बाजार में लगने वाली दुकानों पर गौर करें तो इलेक्ट्रॉनिक झालर, शोपीस के साथ भगवान बेचने वाली 65 दुकानों की भी बिक्री लगभग पंद्रह लाख का आंकड़ा पार कर गई। यही हाल इकौना, जमुनहा, सिरसिया, गिलौला, बदला, लक्ष्मननगर बाजार, लक्ष्मनपुर बाजार का भी रहा। जहां सोने-चांदी से ज्यादा मिट्टी के भगवान ही बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर भिनगा व इकौना बाजार सहित सिरसिया, जमुनहा व गिलौला बाजार में दो पहिया वाहनों की दुकानों पर रौनक देखने को मिली। इसके लिए दुकानदारों ने तीन दिन पूर्व से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। उनके द्वारा ग्राहकों को लुभाने के ऑफर भी दिए गए। कहीं धनतेरस पर वाहन खरीदने वालों को एक किस्त में छूट दी गई। तो कहीं वाहन खरीद पर डिग्गी व सीट कवर व हेलमेट मुफ्त दिया गया। हाला कि सामान्य दिनों की अपेक्षा धनतेरस पर वाहनों के मूल्य में वृद्धि रही। वहीं ट्रैक्टर बाजार में भी किसानों द्वारा ट्रैक्टर व उपकरण की खरीदारी की गई। जिस पर उन्हें आकर्षक उपहार व चांदी के सिक्के आदि दिए गए।

धनतेरस पर भिनगा व इकौना नगर सहित बाजारों में काफी चहल पहल रही। ऐसे में डीएम नेहा प्रकाश, एसपी अरविंद कुमार मौर्य सहित पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थाना तथा चौकी प्रभारियों द्वारा बाजारों का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया गया। वहीं एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गिरंट, बदला, तथा सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज, रत्नापुर, सोनवा, लक्ष्मणनगर का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सराफा, बर्तन सहित अन्य व्यवसायियों को सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान एएसपी ने दीपावली पर जलाने के लिए मिट्टी के दीपक भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed