{"_id":"635037add66eba6b0f413473","slug":"shravasti-srawasti-news-lko653650362","type":"story","status":"publish","title_hn":"23172 अंत्योदय कार्डधारकों की दिवाली होगी मीठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23172 अंत्योदय कार्डधारकों की दिवाली होगी मीठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। अंत्योदय कार्डधारकों की इस बार दीपावली मीठी होगी। उन्हें जुलाई से सितंबर तक की तीन किलोग्राम चीनी एक साथ दी जाएगी। साथ ही अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को बृहस्पतिवार से पांच किलोग्राम निशुल्क चावल भी दिया जाएगा।
इस बार दीपावली पर जिले के 23172 अंत्योदय कार्ड धारकों को काफी सहूलियत होगी। इन्हें प्रति कार्ड एक किलोग्राम के हिसाब से जुलाई, अगस्त व सितंबर माह की एक साथ तीन किलोग्राम चीनी वितरित की जाएगी। साथ ही अंत्योदय सहित जिले के दो लाख छह हजार पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम निशुल्क चावल भी वितरित किया जाएगा। इसका वितरण बृहस्पतिवार से 31 अक्तूबर के मध्य कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि पीएमजीकेएवाई योजना के तहत अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रत्येक यूनिट पर अगस्त माह का पांच किलोग्राम चावल निंशुल्क वितरित किया जाएगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से जुलाई, अगस्त व सितंबर माह की एक साथ तीन किलोग्राम चीनी भी दी जाएगी। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वैरीफिकेशन के माध्यम से इसका वितरण किया जाएगा। वितरण के दौरान ब्लॉकवार नामित नोडल अधिकारी, सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराएंगे।